धौलपुर में श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से तृतीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह श्री गंगाबाई बगीची मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह में वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इन भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए दिखाई दिए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिपूर्ण हो गया। प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश
इसके अलावा बाल कलाकारों ने राधा-कृष्ण की सजीव झांकियां प्रस्तुत कीं। इन झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की फूलों की होली रही। इसमें श्रद्धालुओं ने फूलों से होली खेलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। समारोह में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। श्री हनुमान सेवा समिति की यह विशेषता है कि इसमें कोई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या अन्य पद नहीं है। समिति के सभी सदस्य स्वयं को अध्यक्ष मानते हुए समान भाव से सेवा कार्य करते हैं।


