धौलपुर में 1 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी:जी.टी.आर सब-स्टेशन पर कार्य के चलते कई क्षेत्र प्रभावित

धौलपुर में 1 मार्च 2026 (रविवार) को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी सब-स्टेशन जी.टी.आर पर पावर ट्रांसफार्मर रखने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियन्ता (एच.टी.एम.) जयपुर डिस्कॉम धौलपुर, सुमन चौहान ने बताया कि सब-स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी फीडरों पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसी कारण यह अस्थायी बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान 11 केवी पुराना शहर, सागरपाड़ा, गंज वाटर बॉक्स, आईटीआई पुरानी सराय, राधा विहारी और वाटर बॉक्स चम्बल फीडर प्रभावित रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में पुराना शहर, पटपरा, खिड़की मोहल्ला, किरी मोहल्ला, लुघपाड़ा, कामाक्षी, आईटीआई, सागरपाड़ा, गंज, महात्मा नंद की बगीची, टाउन चौकी, विरजापाड़ा, अशोक विहार कॉलोनी, वाटर वर्क्स, मचकुंड, आरईसीएल, गुर्जर कॉलोनी, जाहिद ढाबा, डॉ. रामविलास हॉस्पिटल, ऋषभ पेट्रोल पंप, ए.एस. पेट्रोल पंप, पुरानी सराय, 100 फुटा रोड, सना रेस्टोरेंट, बरपुरा, अचलेश्वर महादेव, मुक्ति धाम, राधाविहारी, गर्ल्स स्कूल, पैलेस और चम्बल वाटर बॉक्स क्षेत्र शामिल हैं। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय में अपने विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए सहयोग प्रदान करें। कार्य पूर्ण होने के तुरंत बाद बिजली आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *