धौलपुर में 10 बिजली चोर पकड़े:अभियान में 730 जंपर हटाए, 75 कनेक्शन कटे; 14 ट्रांसफार्मर जब्त

धौलपुर जिले के सभी 7 उपखंडों में मंगलवार को राजस्व वसूली के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। सहायक अभियंता की टीमों ने बर्रा, बड़ागांव, शंकरपुर सहित करीब 31 गांवों में पुराने कटे हुए डीसी/पीडीसी कनेक्शनों के परिसरों की जांच की। इस दौरान 10 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया और उन पर लगभग 2.05 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत डीसी/पीडीसी कनेक्शनों की जांच करते हुए लगभग 730 अवैध विद्युत जंपर हटाए गए। इसके अतिरिक्त, करीब 75 लाख रुपए की बकाया राशि वाले 14 ट्रांसफार्मरों को जब्त कर स्टोर में जमा कराया गया। लगभग 2.0 करोड़ रुपए की बकाया राशि वाले 75 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन भी डीसी (डिस्कनेक्ट) किए गए। फरवरी में अब तक करीब 15 करोड़ का राजस्व वसूला
दो सब-डिवीजनों में विद्युत कैंप आयोजित किए गए, जहां बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार कर 10.5 लाख रुपए की नकद राशि जमा की गई। धौलपुर वृत्त में 17 फरवरी को लगभग 74 लाख रुपए की राजस्व वसूली हुई। इस माह में अब तक कुल 1482 लाख रुपए का राजस्व वसूला जा चुका है। इन कैंपों के दौरान लोगों को घरेलू प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली ‘सूर्य घर योजना’ और नए घरेलू कनेक्शन लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। विभाग ने बताया कि राजस्व वसूली, त्रुटिपूर्ण बिलों को सही करने, ट्रांसफार्मर जब्त करने और बकाया कनेक्शन काटने का यह अभियान हर उपखंड स्तर पर गांव-गांव में लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *