धौलपुर में 2 दीवार तोड़कर शोरूम में घुसे बदमाश:15 लाख से ज्यादा का सामान और नकदी की पार

धौलपुर जिले में निहालगंज थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा बाईपास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान और नकदी पार कर ली। चोरों ने शोरूम के पीछे की 2 दीवारों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वे शोरूम से लगभग ढाई लाख रुपए की नकदी, 5 एसी और 20 एलईडी सहित कुल 15 लाख रुपए से ज्यादा का सामान चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में नजर आए 3 बदमाश
चोरी की यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में 3 चोर चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *