धौलपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह टिकट विंडो के पास एक लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जीआरपी पुलिसकर्मी रामेश्वर दयाल ने बताया कि उन्हें सुबह टिकट विंडो के पास एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर की गई जांच में सामने आया कि मृतक पिछले कई दिनों से रेलवे स्टेशन परिसर में ही रहकर भिक्षावृत्ति कर रहा था और वहीं सोता था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। जीआरपी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


