नंदन सिनेमा चौक पर पड़े गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। यहीं शहर का मुख्य सिविल हॉस्पिटल है, मरीजों का यहीं से आना-जाना है, लेकिन यहां सड़क का बड़ा हिस्सा खराब है। प्रशासन को लोगों की मुश्किलों को समझते हुए पहल पर इसे सही करवाना चाहिए। -रवि, निवासी शरिफपुरा।


