नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी ने रविवार को 121वां सेवा प्रोजेक्ट संस्था प्रधान राजन गुप्ता की अगुवाई में ऑल इंडिया पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसायटी, मखदूमपुरा में पूरा किया। पिंगलवाड़ा में राशन सामग्री प्रदान की गई। प्रधान गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग की निरंतर सेवा करना है। कार्यक्रम में नीरज अग्रवाल, हेमंत थापर, संदीप अरोड़ा, सर्वेश कौशल, अंशुमन सहगल, राजकुमार, विशाल मेहता, शैलेंद्र टंडन एवं लविश कुमार उपस्थित रहे।


