नई खेल नीति और नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत जल्द : वाइस चांसलर

जालंधर| द महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला के नव-नियुक्त वाइस-चांसलर डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल बुधवार को सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर पहुंचे। वाइस-चांसलर डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल ने पूरे कॉलेज परिसर और खेल मैदानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रणबीर सिंह तथा समस्त अध्यापकगण को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज को अकादमिक और खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही नई खेल नीति और अन्य नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। गौर है कि स्पोर्ट्स कॉलेज में अब दोबारा से खेलों का दौर शुरू हो चुका है। करीब 10 साल तक कॉलेज निर्माणाधीन रहने के चलते कई विंग बंद हो चुके थे। जिन्हें प्रिंसिपल की तरफ से दोबारा शुरू करवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *