नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य का किया शुभारंभ

लुधियाना| विधानसभा उतरी स्थित वार्ड-93 के केसरी एनक्लेव मे नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ विधायक मदन लाल बग्गा ने स्थानीय लोगो की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज दशमेश सिंह भी उपस्थित रहे। विधायक बग्गा ने कहा क्षेत्र में नई सीवरेज लाइन का प्रोजेक्ट पूरा होने से सीवरेज की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी। कई परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। पुरानी सीवर लाइनो के चलते सीवरेज जाम की समस्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा सीवरेज व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए आधुनिक तकनीक की मशीनरी का प्रयोग कर समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर शशी शर्मा, राजीव ढींगड़ा, हरिओम, सुनील शर्मा, संदीप सिंह मल्ली, पवन वर्मा, रवि, केके चावला मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *