नई सोच, नई रणनीति:IIM इंदौर उद्यम संवाद से मिली लीडरशिप और टेक्नोलॉजी की समझ

जब व्यवसाय में गुणवत्ता, पारदर्शिता और दीर्घकालिक दृष्टि का संतुलन हो, तभी मजबूत और भरोसेमंद ब्रांड बनता है। शुभम ग्रुप के लक्ष्‍य शर्मा रियल एस्टेट सेक्टर में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के विकास पर कार्य कर रहे हैं। उनका फोकस ऐसे प्रोजेक्ट्स तैयार करने पर है जो ग्राहकों को गुणवत्ता के साथ दीर्घकालिक मूल्य भी प्रदान करें। IIM इंदौर के उद्यम संवाद लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होना उनके लिए एक समृद्ध अनुभव रहा। कार्यक्रम के दौरान मेंटर्स और विभिन्न उद्योगों से आए प्रोफेशनल्स के साथ संवाद ने उन्हें प्रैक्टिकल इनसाइट्स और व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण प्रदान किया। लक्ष्य शर्मा के अनुसार भविष्य के सफल लीडर के लिए तीन गुण सबसे महत्वपूर्ण हैं एडैप्टेबिलिटी, स्ट्रेटेजिक थिंकिंग और मजबूत पीपल मैनेजमेंट। साथ ही, एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी रियल एस्टेट सेक्टर में डेटा-ड्रिवन निर्णय, बेहतर कस्टमर एंगेजमेंट और अधिक प्रभावी ऑपरेशंस के जरिए गेम चेंजर साबित हो रही हैं। उनका संदेश है निरंतर सीखते रहें, नैतिकता को बनाए रखें और त्वरित लाभ के बजाय दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर ध्यान दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *