नए प्रखंड कमेटी के गठन के लिए बैठक स्थगित

डुमरी |राजकीय सरहुल महोत्सव की तैयारी को लेकर 8 मार्च को ककड़ोलता परिसर में प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी सिरसी ता नाले उर्फ ककड़ोलता में धार्मिक और पूजा-पाठ से जुड़े कार्यों के संचालन के लिए एक प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया जाना था। इसी कमेटी के गठन को लेकर 8 मार्च को ककड़ोलता परिसर में बैठक निर्धारित की गयी थी। हालांकि, वर्तमान में आदिवासी समाज द्वारा आगामी 21 मार्च को राजकीय सरहुल मनाने की तैयारी चल रही है। इसी कारण आयोजन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इस बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। आगे बताया कि राजकीय सरहुल महोत्सव संपन्न होने के बाद प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर नई तिथि निर्धारित कर बैठक आयोजित की जाएगी।उन्होंने समाज के लोगों से सरहुल महोत्सव की तैयारियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *