सुकमा| जिले के नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके अधिकार और दायित्व बताने जिला पंचायत द्वारा आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह प्रशिक्षण 9 से 17 मार्च तक जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी भवन) सुकमा में ‘रिवैंप्ड आरजीएसए’ योजना के तहत तीन चरणों में आयोजित होगा। जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर के अनुसार प्रशिक्षण में पंचायती राज अधिनियम, पेसा नियम, ओएसआर और पंचायत संचालन से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी।


