नए साल के जश्न के बीच मुंगेली में डबल मर्डर:शराब के नशे में दो गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से किया हमला, दो गंभीर

मुंगेली में नए साल के जश्न के बीच डबल मर्डर का मामला सामने आया है। मामला लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात गांव में नया साल सेलिब्रेट कर रहे दो गुटों के बीच शराब पीने के बाद विवाद छिड़ गया। नशे में दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में दाे लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान शंकर राज, 35 साल और सुनील यादव, 30 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के सिर पर डंडे से गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो की हालत गंभीर वहीं गांव के गोकुल राज गजानंद और गणेश यादव ही हालत गंभीर है। दोनों का इलाज लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में जारी है। SDOP माधुरी धिरही ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब तक नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन सब के बीच गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जांच दल के अलावा अनहोनी की आंशका को देखते हुए भारी पुलिस बल भी गांव में तैनात है। ————————————————— इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…. रायगढ़ के जेल कॉम्प्लेक्स में मिली महिला की लाश:दूसरे केस में बेटे ने पिता को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस जांच में जुटी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बेटे ने पिता को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। दूसरे मामले में शहर के जेल कॉम्प्लेक्स में महिला की लाश मिली है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है।पहला मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। ग्राम सोनाजोरी में रहने वाला रतिराम नागवंशी (55) के दो बेटे हैं। उसका छोटा बेटा दिलेश्वर नागवंशी (30) पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल बैगीनडीह छठी निमंत्रण में गया था। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *