नए साल के जश्न में डूबा रणथम्भौर:बड़ी संख्या में आए देशी विदेशी सैलानियों के शहरवासियों ने किया ने साल का स्वागत

सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर में बीती रात साल 2024 को बाय-बाय कहने और 2025 के वेलकम को लेकर पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया गया। आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर आई वैसे ही रणथम्भौर का आकाश आतिशबाजी की रोशनी से सतरंगी हो गया। इस दौरान नए साल की पार्टी में थिरक रहे लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दी। वहीं बुधवार सुबह सुबह अब लोग एक दूसरे को वॉट्सएप और अन्य सोशल मैसेंजर पर नए साल की शुभकामनाओं के मैसेज भेज रहे हैं। इससे पहले, नए साल का वेलकम करने के लिए रणथम्भौर के छोटे एंव बड़े होटल्स, रिसॉर्ट, क्लब और रेस्तरां में पार्टी का दौर चला। डीजे की बीट्स पर पूरी मस्ती में लोग थिरकते हुए दिखाई दिए। हर तरफ म्यूजिक और रंग-बिरंगी लाइट्स नजर आई । हर शख्स ने अपने ही अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। सभी ने लोगो ने खुले दिल से न्यू ईयर का स्वागत किया और एक दूसरे को बधाइयां दी। इस साल रणथम्भौर में पर्यटन सीजन पीक रहा। जिसके चलते बड़ी संख्या में देशी विदेशी सैलानी भी रणथंभौर पहुंचे । जिसके चलते रणथंभौर के सभी बड़े से छोटे होटल्स फुल हो गए। सुबह से लेकर देर शाम तक सैलानियों की आवाजाही बनी हुई है। इसी के साथ कई होटल्स में डीजे नाइट्स और अलग अलग प्रोग्राम्स का आयोजन किया है। पर्यटकों के साथ ही सवाई माधोपुर वासी भी देर रात तक न्यू ईयर के जश्न में डूबे रहे। कड़ाके की ठंड के बीच शहर वासियों के साथ देश विदेश से आए पर्यटकों ने भी डीजे की धुनों पर डांस किया। शहर की होटलों और पास के गांवों में संचालित रिसोर्टों में विशेष सजावट के बीच डिनर, म्यूजिक और डांस पार्टियां आयोजित हुई। ज्यों-ज्यों रात ढल रही थी त्यों त्यों पार्टियों की रौनक बढ़ती रही । रात के बारह बजते ही हैप्पी न्यू ईयर गूंज उठा और लोगों ने एक दूसरे को नये साल की बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *