हिमाचल के हमीरपुर के बड़सर में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को नए साल 2025 की पूर्व संध्या पर 24 घंटे दर्शन करने के लिए खोला जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ के मध्य नजर मंदिर परिसर को 5 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही 4 निशुल्क टैक्सियां भी लगाई गई हैं। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष व एसडीएम राजेंद्र गौतम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों के अतिरिक्त एक पुलिस बल रिजर्व और 45 होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है। जो रात 11 बजे तक खुला रहेगा। एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ के मध्य नजर मंदिर परिसर को 5 सेक्टर में बांटा गया है। इन सेक्टर में तहसीलदार, नायक तहसीलदार सत्र के अधिकारी बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। दिव्यांग और वृद्ध के चलाई जाएंगी निशुल्क टैक्सियां एसडीएम ने कहा कि आगजनी की घटना से बचने के लिए दमकल विभाग की गाडियों को तैनात किया जाएगा। दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने बस स्टैंड से अपर बाजार तक निशुल्क लाने के लिए चार टैक्सियां चलाई जाएंगी। एसडीएम राजेंद्र गौतम ने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं के लिए बाबा जी की पवित्र गुफा के दर्शनों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिससे बाबा के भक्त देश-विदेश से घर बैठे बाबा जी की पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को रात्रि ठहराव के लिए न्यास द्वारा उचित व्यवस्था की जा रही है। मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़े प्रबंध कर रखे हैं ताकि गुफा में दर्शन करने में किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो।


