नए साल में बिक सकती है ₹50 करोड़ की शराब:दुकानों में उपलब्ध रहेंगे पॉपुलर ब्रांड, पिछले साल के सेल का टूटेगा रिकॉर्ड, तैयारी पूरी

नए साल के स्वागत में झारखंड में 50 करोड़ रुपए का शराब बिक सकता है। इसके लिए उत्पाद विभाग की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। विभाग की ओर से दुकानों में तमाम पॉपुलर ब्रांड उपलब्ध रखने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उत्पाद विभाग की माने तो इस साल पिछले साल के मुकाबले अधिक शराब की बिक्री होगी। इस साल रिकॉर्ड टूटने वाला है। न केवल झारखंड बल्कि राजधानी रांची में भी शराब बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। बीते साल 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को झारखंड में 45 करोड़ रुपए के करीब की शराब बेची गई थी। 31 दिसंबर की रात 31 दिसंबर को राज्य भर में 24 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई थी। जबकि, एक जनवरी 2024 को लगभग 21 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी। रांची में बिका था 7.53 करोड़ की शराब राजधानी रांची के आंकड़े बताते हैं कि बीते साल राजधानी रांची में लोगों ने लगभग 7.53 करोड़ की शराब पी थी। जिसमें 31 दिसंबर को रांची में 4.53 करोड़ रुपए और एक जनवरी को लगभग तीन करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई थी। राजधानी रांची में एक दिन में इतनी शराब की बिक्री नहीं हुई थी। विभाग इस साल रांची में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ने की बात कह रहा है। इस साल रांची में यह आंकड़ा 9 करोड़ रुपए के पार जा सकता है। दुकानों में उपलब्ध रहेंगे पॉपुलर ब्रांड इस साल विभाग अपना टारगेट पूरा कर सके, इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। दुकानों में पॉपुलर ब्रांड लोगों को आसानी से मिल जाए, इसकी तैयारी अपने अंतिम रूप में है। वहीं, शराब की बिक्री एमआरपी में ही हो इसे लेकर जिलों को निर्देश दिए गए हैं। एमआरपी से अधिक दर पर शराब की बिक्री करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नकली शराब की बिक्री रोकने के लिए राज्य भर में छापेमारी भी कर रही है। 80 करोड़ रुपए की शराब रांची में बिकेगी इस वित्तीय वर्ष में नवंबर तक पिछले साल के मुकाबले 62 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बेची जा चुकी है। रांची में पिछले माह 66 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई थी। दिसंबर में लगभग 80 करोड़ रुपए की शराब बेचने का टारगेट रखा गया है। इस माह अब तक लगभग 60 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है। बीते साल इसी दिसंबर में 71 करोड़ रुपए की शराब बेची गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *