नए साल में शुरू होगा रेलवे स्टेशन का काम:निर्माण के दौरान ज्यादातर ट्रेनें महू व लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से चलेंगी

जनवरी से इंदौर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने इसके टेंडर को मंजूरी दे दी है। 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। पहले चरण में 400 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान रेल सेवाएं प्रभावित न हो, इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने महू व लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को तैयार करने, सुविधाएं बढ़ाने के लिए अधिकारियों को कहा है। सांसद लालवानी ने कहा कि महू व लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से ही अधिकतर ट्रेनों का संचालन होगा, इसलिए इन दोनों स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने का काम पहले से ही जारी है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। इंदौर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। नया रेलवे स्टेशन इंदौर के आने वाले 50 सालों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। नए स्टेशन का क्षेत्रफल वर्तमान स्टेशन से 10 गुना ज्यादा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *