नए साल में सिकासेर जलाशय से 500 गांवों को मिल सकेगा पानी

भास्कर न्यूज | महासमुंद साल 2025 जिले के किसानों के लिए एक नई सौगात लेकर आई है। बहुप्रतीक्षित और लाखों किसानों से जुड़ी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की स्वीकृति से किसानों में हर्ष व्याप्त है। जिले के ऐसे किसान जिनके पास सिंचाई के लिए किसी भी प्रकार के साधन नहीं है, उन्हें अब फसल में सिंचाई के लिए पानी की किल्लत नहीं होगी, क्योंकि गरियाबंद जिले के सिकासेर जलाशय के पानी को 120 किमी दूर नहर लिंक के माध्यम से जिले के कोडार जलाशय में लाने की योजना है। जो जल्द पूरी हो जाएगी। इस जलाशय से बागबाहरा और महासमुंद विकासखंड के 500 से अधिक गांवों को सिंचाई के लिए नहर लिंक से पानी मिलेगी। इससे सिंचाई के समस्या दूर हो जाएगी। सिकासेर जलाशय गरियाबंद जिले के पैरी नदी पर साल 1977 में निर्मित है। इस जलाशय से गरियाबंद और धमतरी जिलों के 150 गांवों में 73736 हेक्टेयर भूमि को वर्षों से सिंचाई सुविधा मिल रही है। सिकासेर जलाशय के अतिरिक्त पानी को कोडार जलाशय तक पहुंचाने वाली बड़ी परियोजना है। एक जलाशय से दूसरे जलाशय को जोड़ने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजना है। इस परियोजना के तहत न सिर्फ बांध से बांध जुड़ेंगे बल्कि नहर को भी आपस में जोड़ा जाएगा। इससे महासमुंद ही नहीं वरन बागबाहरा के सैकड़ों गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए लाभदायक रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *