नकदी सहित 2 आरोपी किए गिरफ्तार

लुधियाना| दरेसी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अलग-अलग केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आईसीआईसीआई चौक, सुंदर नगर में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बाल सिंह नगर की गली नंबर-1 में गौरव कुमार सट्टा लगा रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत दबिश देकर उसे काबू कर लिया गया। एक अन्य सूचना के आधार पर पुलिस ने दौलत कॉलोनी की गली नंबर-1 में छापा मारकर बहादुर कॉलोनी निवासी पवन कुमार को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से नकदी बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अवैध सट्टा गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *