अमृतसर| थाना वेरका के तहत आते एरिया में बाइक सवार नकाबपोश एक युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने दो अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित देसराज सिंह निवासी गांव मुधल ने बताया कि मंगलवार को वह अपने घर जा रहा था। उस वक्त वह अपने मोबाइल से घर पर बात कर रहा था। इतने में बाइक सवार 2 युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।


