जालंधर | ला ब्लॉसम्स स्कूल के स्टूडेंट नकुल अरोड़ा ने 17 दिसंबर को करवाई गई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। लुधियाना में आयोजित इस प्रतियोगिता में बेस्ट जुडोका का खिताब प्राप्त हुआ है। नकुल को मंगोलिया में होने वाले वर्ल्ड जूनियर कुराश चैंपियनशिप के लिए भी चुना गया है। इसमें वह भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। स्कूल के डायरेक्टर वंदना मड़िया और प्रिंसिपल निधि चोपड़ा ने गोल्ड मेडल प्राप्त करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के प्रतिनिधित्व के लिए चयनित होने पर बधाई थी।


