केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में सोमवार को भारत मण्डपम में सहकारिता मंत्रियों की राष्ट्रीय मंथन बैठक हुई। इसमें सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ में सहकार से समृद्धि की प्रगति रिपोर्ट पेश की। मंत्री ने बताया कि नक्सलमुक्त गांवों में पैक्स सोसायटियों को मजबूत किया जा रहा है। 6 जिलों में आदिवासी परिवारों को गाय बांटने की योजना है। अब तक 750 नई मत्स्य, दुग्ध तथा वनोपज समितियां गठित की गई हैं। 532 नए पैक्स बनाए जा रहे हैं। इन्हें कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। किसानों को 7500 करोड़ रुपए अल्पकालीन कृषि ऋण बांटा है। कार्यशाला में “सहकार से समृद्धि” की योजनाओं तथा कार्यक्रमों, पैक्स सोसायटियों, दुग्ध तथा वनोपज समितियों की जानकारी दी गई।


