छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले नक्सलियों ने मंगलवार देर रात बीजेपी नेता की हत्या कर दी। मांडो राम कुड़ियाम को घर से उठाकर जंगल ले गए और गला घोंट कर मार डाला। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है। सप्ताहभर के अंदर 3 भाजपा नेता, आंगनबाड़ी सहायिका और ग्रामीण महिला समेत 5 लोगों को नक्सलियों ने मारा है। वहीं बीजापुर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। इस दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो (DRG) जवान भी घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। दोनों की हालत स्थिर है। मौके पर फेंका पर्चा हत्या के बाद शव को सोमनपल्ली गांव के पास लाकर फेंक दिया। मौके पर पर्चा भी मिला है। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में लिखा है कि ये पुलिस के लिए काम कर रहा था, समझाइश दी लेकिन नहीं माना, इसलिए मौत की सजा दी गई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले 4 लोगों को मारा बता दें कि, नक्सलियों ने इससे पहले भाजपा के कार्यकर्ता और 2 पूर्व सरपंचों की हत्या की। फिर आंगनबाड़ी सहायिका को उसके बेटे के सामने ही मार डाला। एक गांव से दंपती को किडनैप कर ले गए थे। पति की बेदम पिटाई की और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। वहीं, अब पांचवी हत्या कर दी है। ………………………. छत्तीसगढ़ में नक्सल वारदात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें बीजापुर एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर:IED ब्लास्ट में DRG के 2 जवान जख्मी, नक्सली का शव और हथियार बरामद छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। वहीं, नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिसमें DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। हालांकि, दोनों की स्थिति ठीक है। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर नक्सलियों ने 4 दिन में 4 लोगों को मार-डाला: बीजापुर में दंपति को किया किडनैप, पति के सामने पत्नी का घोंटा गला;युवक को पीटकर छोड़ा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। 2 दिन पहले नक्सलियों ने पति-पत्नी का अपहरण किया था। महिला के पति को बेदम पीटा और उसे छोड़ दिया। नक्सलियों ने 4 दिन में 4 लोगों की हत्या की है। मामला मद्देड़ थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर … नक्सलियों ने बेटे के सामने मां को काट डाला:बस्तर में घर में घुसकर आंगनबाड़ी-सहायिका को धारदार हथियार से मारा, 3 दिन में तीसरा मर्डर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने घर में घुसकर बेटे के सामने आंगनबाड़ी सहायिका को मार डाला। नक्सलियों ने उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। इस वारदात को मिलाकर 3 दिन में नक्सलियों ने तीसरा मर्डर किया है। 2 पूर्व सरपंचों की भी हत्या की थी। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… नक्सलियों ने की 2 पूर्व सरपंचों की हत्या:बीजापुर में कुछ दिन पहले किया था अपहरण, भाजपाइयों को मौत की सजा देने का फरमान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 2 पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी है। इन पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और देर रात इनकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि, एक को मुर्गा बाजार से उठाया था, जबकि दूसरे का अंतिम संस्कार के बाद घर लौटते वक्त पत्नी के सामने से ही अपहरण किया था। हत्या के बाद दोनों के शवों को फेंक दिया है। ये दोनों मामला भैरमगढ़ और नैमेड थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…