नक्सली कैंप पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई:पश्चिमी सिंहभूम में 5 नक्सली बंकर नष्ट, कई टॉप नक्सली नेताओं की तलाश जारी

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलपाबुरू वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 5 नक्सली बंकर को नष्ट कर दिया है। सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कई शीर्ष नेता सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। इनमें मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा शामिल हैं। जंगली पहाड़ी क्षेत्र में विशेष अभियान जारी इस सूचना के बाद 4 मार्च से छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 और 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की छह बटालियन (26, 60, 134, 174, 193, 197) की टीमें शामिल हैं। सुरक्षाबल लगातार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। नक्सली नेताओं और उनके सहयोगियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *