नक्सली संविधान नहीं मानते, कांग्रेस ने अभियान नहीं किया:गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कांग्रेसी सिर्फ मुंह चला रहे, भाजपा संविधान लागू करवा रही

प्रदेश में कांंग्रेस संविधान यात्रा जांजगीर से निकाल रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व CM भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी यात्रा में शामिल हैं। इसे लेकर भाजपा का रुख तीखा है। प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस के लोग सिर्फ मुंह चला रहे हैं। संविधान देश के हर कोने में लागू हो इसपर काम तो भाजपा कर रही है। सोमवार को मीडिया से चर्चा में विजय शर्मा ने कहा- जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान लागू नहीं होता था । उसके लिए कभी उन्होंने कुछ नहीं किया । 370 नहीं हटाया, वही 370 संविधान के लागू होने पर रोड़ा था। उसकी वजह से वहां कोई प्रावधान लागू नहीं होता था। भारत के सदन में अगर कोई प्रस्ताव पारित होता था तो जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होता था । उसे लेकर कुछ नहीं किया। गृहमंत्री ने नक्सल इलाकों को लेकर कहा- यहां बड़े क्षेत्र में माओवाद पनपा था, जो भारत के संविधान को नहीं मानता है तो इन स्थानों पर भारत का संविधान भी लागू हो इसपर कोई अभियान नहीं किया, उन्हें बस सड़क पर घूमना है। अरे भारत का संविधान भारत के कोने-कोने तक लागू होना चाहिए यह प्रण है भारतीय जनता पार्टी का। यह दिखता है भाजपा के काम में। विजय शर्मा ने आगे कहा- अमित शाह जी ने 370 को लेकर, नॉर्थ ईस्ट की इनसरजेंसी को लेकर काम किया । बस्तर के कोने-कोने तक संविधान लागू हो इस पर हम काम कर रहे हैं। कर्रेगुट्‌टा की पहाड़ी पर तिरंगा फहराया है, भारत माता के जय घोष हुए हैं। भारत का तिरंगा लगाया जाना क्या है, जहां भारत का संविधान लागू होता है। तो देश और प्रदेश के कोने-कोने तक संविधान लागू करने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयत्नशील है और कांग्रेसी सिर्फ मुंह चला रहे हैं। क्यों निकाल रहे कांग्रेसी संविधान यात्रा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज इसे लेकर कहते हैं – केंद्र की अधिनायकवादी मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार कर दिया है। देश के संसाधनों पर अपने पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार बनाने लगातार जन विरोधी निर्णय थोपे जा रहे हैं, जिसके खिलाफ कांग्रेसजन हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे है। जातिगत जनगणना पर मोदी सरकार का यू टर्न नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के संघर्ष की जीत है, सामाजिक न्याय को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दबाव में आकर जातीय जनगणना कराने के लिए यू-टर्न लिया है, जो भाजपा के नेता जातिगत जनगणना के मांग को देश तोड़ने की साजिश बताते थे, संसद में जातीय जनगणना की मांग करने वालों को बीजेपी के सांसद अर्बन नक्सल कहते थे, वे अब मोदी का मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी इस मांग पर जीत होने पर विजय सभा के रूप में संविधान बचाओ रैली कर रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *