नगरघड़ी का लोकार्पण कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के नाम गायब, जताया विरोध

नारायणपुर| जिला मुख्यालय में बने घड़ी चौक का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री ने किया। इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाते कहा कि भाजपा सरकार में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों का लोकार्पण मंत्री-विधायक कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने जो कार्यक्रम आयोजित किया, उसमें नपा अध्यक्ष सुनीता मांझी सहित वार्ड के पार्षद अमित भद्र का नाम लोकार्पण पटि्टका से हटा दिया। बताया जाता है कि डीएनके पार्षद अमित के प्रयासों से 25 लाख की मंजूरी मिली थी, जिससे नगर घड़ी का निर्माण किया गया। इसका भूमिपूजन पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया था। जब निर्माण पूरा हुआ तो कैबिनेट मंत्री को खुश करने के लिए कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के नाम ही नाम पटि्टका से हटा दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *