नगरपालिका चुनाव को लेकर पार्किंग व यातायात व्यवस्था निर्धारित, 22-23 फरवरी को कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

भास्कर न्यूज| चाईबासा 21 फरवरी शाम 5 बजे से चुनावी भोंपू की आवाज थम जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर मतदाताओं से मिलकर वोट मांगेंगे। वहीं 23 फरवरी को चाईबासा नगर परिषद के 38 व चक्रधरपुर के 49 बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो जाएंगे। 2015 में चक्रधरपुर में व 2018 में चाईबासा नप का चुनाव हुआ था। दोनों चुनाव में 61 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ था। चाईबासा में 11 व चक्रधरपुर में अध्यक्ष पद के लिये 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। बैलेट पेपर से चुनाव होगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन शाखा का लक्ष्य 70% से अधिक है। वहीं हर एक वोटिंग में 30 से 35 सेंकड का समय लगेगा। वहीं शनिवार 21 फरवरी से पोलिंग दलों को कलस्टर तक भेजने की तैयारी है। सरायकेला| नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने मतदानकर्मियों के वाहनों की पार्किंग एवं यातायात नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर मतदान ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मियों के दोपहिया वाहनों के लिए एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर को चिन्हित किया गया है। इधर, काशी साहू महाविद्यालय से 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को बूथों तक भेजने और 23 फरवरी को वापस लाने के दौरान कुछ मार्गों पर अस्थायी यातायात नियंत्रण लागू रहेगा। 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सीनी मोड़ से सरायकेला-चाईबासा रोड स्थित बीजेपी कार्यालय तक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। 23 फरवरी को दोपहर 3 से रात 10 बजे तक बिरसा चौक से कांड्रा टोल और कांदरबेड़ासे शहरबेड़ा तक मालवाहक वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा। {जिला निर्वाचन शाखा की और से दोनों नगर परिषद क्षेत्र में जागरूकता रथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है। नुक्कड़ नाटक भी किए जा रहे हैं। { प्रत्याशियों के बूथ एजेंट को भी ट्रेनिंग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन शाखा की ओर से अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के बूथ एजेंटों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे अपने वोटरों को बता सकें। चाईबासा नप में 21 वार्ड और 38 बूथ हैं। यहां 36344 वोटर हैं। महिला वोटर 18187 व पुरुष 18157 हैं। जबकि चक्रधरपुर में 23 वार्ड 49 बूथ हैं। 45265 वोटर हैं। इसमें 22205 पुरुष व 23054 महिला वोटर हैं। ट्रांसजेंडर 6 वोटर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *