नगरपालिका चुनाव से पहले मतदान केंद्र पर अव्यवस्था, कर्मियों में असंतोष

भास्कर न्यूज | रमना आभूषण व्यवसायियों के साथ पुलिस ने बैठक कर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्र में सक्रिय ठगों से सावधान एवं सतर्क रहने पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारी आकाश कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में व्यवसायियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह दी गई। साथ ही फेरी कर आभूषण बेचने वाले दुकानदारों को अपना रूट एवं समय बदल-बदल कर निकलने को कहा गया, ताकि अपराधी उनकी गतिविधियों की रेकी नहीं कर सकें। बैठक में सभी दुकानदारों का एक साझा व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया, जिसमें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करने को कहा गया। पुलिस की ओर से थाना मुंशी व प्रभारी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया, ताकि आपात स्थिति या अधिक मात्रा में सामान ले जाने के दौरान आवश्यक पुलिस सहयोग मिल सके। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि आसपास संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने-फिरने की सूचना तत्काल थाना को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। व्यवसायियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में अनिल कुमार सोनी, अमित कुमार सोनी, रंजीत कुमार सोनी, त्रिपुरारी सोनी, दीपक सोनी सहित कई आभूषण विक्रेता दुकानदार मौजूद थे। गढ़वा | 23 फरवरी को होने वाले नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को विभिन्न केंद्रों पर भेज दिया गया है। हालांकि व्यवस्थाओं की कमी को लेकर कर्मियों में नाराजगी देखी गई। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित शालीग्राम मध्य विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर अव्यवस्था को लेकर मतदान कर्मियों ने असंतोष जताया। कर्मियों के अनुसार, जिस कमरे में उन्हें ठहराया गया था, वहां सफाई नहीं की गई थी। बेंच-डेस्क पर धूल जमी हुई थी, जिसे उन्हें स्वयं साफ करना पड़ा। इतना ही नहीं, दोपहर तक सोने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। गद्दा और अन्य आवश्यक सामग्री भी समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई। मतदान कर्मियों ने बताया कि चुनाव के दौरान रात में भी कागजी प्रक्रिया पूरी करनी होती है। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से कार्य करने में कठिनाई होगी। विदित हो कि नगर परिषद वार्ड संख्या तीन के एक और दो मतदान केंद्र शालीग्राम मध्य विद्यालय में बनाए गए हैं। केंद्र पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *