नगरीय निकायों में राजस्व वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश:कलेक्टर बोले- फायर सेफ्टी ऑडिट न कराने वाले भवनों को करें सील

हरदा में सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नगरीय निकायों में राजस्व वसूली बढ़ाएं, ताकि निकाय की आय बढ़ सके। उन्होंने हरदा खिरकिया, टिमरनी और सिराली नगरीय निकायों के सभी बड़े-बड़े भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिन शॉपिंग मॉल या अन्य बड़े निजी भवनों के संचालकों द्वारा भवन का फायर सेफ्टी ऑडिट नहीं कराया गया है, उन भवनों को सील करने की कार्रवाई की जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय सहित चारों नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा की
कलेक्टर सिंह ने बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अपने-अपने नगरीय क्षेत्र में चौराहों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए कार्रवाई शुरू करें। ड्रोन के माध्यम से चौराहों का सर्वे करवाने के साथ साथ शहरी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट सुधारने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के निर्देश
उन्होंने शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई करवाने के लिए भी कहा। वहीं शहरी क्षेत्र के प्रमुख पार्क व चौराहों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के निर्देश भी दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *