भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने पार्टी का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र जारी किया। भाजपा का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र जनता के लिए में 20 प्रमुख घोषणाओं के साथ कई बिंदु शामिल है। यह घोषणापत्र अटल जी की 100वीं जयंती और अटल निर्माण वर्ष के अवसर पर, उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को सम्मानित करने हुए समर्पित किया गया है। इस अवसर पर केदार गुप्ता जिला भाजपा चुनाव प्रभारी उपस्थित थे। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि अटल विश्वास पत्र नगरीय निकाय क्षेत्र के भविष्य को तय करने का संकल्प है। जाने वाले समय में नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा जो काम करने बाली है, वह अटल विश्वास पत्र के रूप में हमारे सामने है। मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। 3100 रु. प्रति क्विंटल धान की खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकत्र धान की खरीदी 13 लाख किसानों का 3716 करोड़ रुपए धान का बकाया बोनस, महिलाओं के सशक्तीकरण की दृष्टि के महतारी वंदन योजना के तहत 1000 प्रति माह 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है, इसलिए इन वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में घोषित किया है। अटल विश्वास पत्र में जो भी वादा सरकार ने किया है, वह शत-प्रतिशत पूरा होगा। नगरीय निकायों को भ्रष्टाचार मुक्त, समृद्ध और विकासशील बनाने के संकाय के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से स्थानीय निकायों के विकासश्रदृष्टि से, सुशासन की दृष्टि से भाजपा का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र के नाम से प्रदेश को समर्पित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष येतराम साहू, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर, पंकज जैन, दिनेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


