भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। 22 वार्डों वाली नपा मनेंद्रगढ़ में 7 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है। सरदार पटेल वार्ड क्र. 1 को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्र. 2 अनुसूचित जाति, शिवाजी वार्ड क्र. 3 अनुसूचित जाति (महिला), अंबेडकर वार्ड क्र. 4 सामान्य, चितरंजन वार्ड क्र. 5 अन्य पिछड़ा वर्ग, मालवीय वार्ड क्र. 6 सामान्य, गांधी वार्ड क्र. 7 सामान्य (महिला), सुभाष वार्ड क्र. 8 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), गुरूनानक वार्ड क्र. 9 सामान्य (महिला), तिलक वार्ड क्र. 10 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र. 11, मौलाना आजाद वार्ड क्र. 12 एवं विवेकानंद वार्ड क्र. 13 सामान्य, नेहरू वार्ड क्र. 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, शास्त्री वार्ड क्र. 15 अनुसूचित जनजाति (महिला), रानी दुर्गावती वार्ड क्र. 16 सामान्य, भगत सिंह वार्ड क्र. 17 सामान्य (महिला), आजाद वार्ड क्र. 18, इंदिरा वार्ड क्र. 19 एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र. 20 अन्य पिछड़ा वर्ग, संजय वार्ड क्र. 21 अनुसूचित जनजाति एवं सेंट्रल हॉस्पिटल वार्ड क्र. 22 को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। एमसीबी जिले की 40 वार्डों वाली नगर निगम चिरमिरी में वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूरी की गई। यहां 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जिन वार्डों को आरक्षित किया गया है उनमें वार्ड क्र. 26 व 27 (महिला), वार्ड क्र. 17, 20, व 30, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्र. 1, वार्ड क्र. 5 व 8 (महिला), वार्ड क्र. 15 एवं 16, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु वार्ड क्र. 7, 22 व 39 (महिला), वार्ड क्र. 2, 6, 10, 19, 23 व 31 तथा अनारक्षित वार्डों में वार्ड क्र. 3, 4, 13, 14, 18, 24, 25, 28, 29, 32, 34, 35, 36, 38 एवं 40 तथा वार्ड क्र. 9, 11, 12, 21, 33 एवं 37 अनारक्षित (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।


