नगरी जनपद को मिला 5352 आवास का लक्ष्य, पात्र और अपात्र का होगा चिह्नांकन

भास्कर न्यूज| धमतरी प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 2025-26 में जनपद पंचायत नगरी को 5352 आवास का लक्ष्य मिला है। आवास का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने अधिकारियों की बैठक ली। आवास निर्माण के लिए स्वीकृति की प्रक्रिया, पात्र एवं अपात्र का चिह्नांकन एवं निर्माण की कार्ययोजना के संबंध में जनपद पंचायत नगरी के अंतर्गत आने वाले 102 ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपअभियंता, सर्वेयर, तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक की दो पाली में समीक्षा बैठक हुई। आवास निर्माण के लिए प्राप्त प्रतीक्षा सूची से पात्र एवं अपात्र परिवारों का चिह्नांकन जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी चैतन सिंह ध्रुव ने बताया कि जिला टीम एवं जनपद टीम के साथ सर्वेयर, तकनीकी सहायक द्वारा हितग्राहियों से लगातार संपर्क कर पूर्ण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत के उपसंचालक नकुल प्रसाद वर्मा, जनपद सीईओ करूणा सागर पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष उमेश देव व अन्य उपस्थित थे। इसी तरह जनपद पंचायत कुरूद की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रथम किश्त जारी आवासों को माह अंत तक प्लिंथ लेबल पर जियो टैग पूर्ण करें। सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र समन्वय बनाकर नवीन स्वीकृत होने वाले आवास का सर्वे कर जमीन उपलब्धता, मिस्त्री, सेंट्रिंग प्लेट से संबंधित जानकारी से अवगत कराना सुनिश्चित करें। नए लक्ष्य प्राप्त सूची का तीन दिन के भीतर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *