नगर निकाय चुनाव: मतदान कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन संपन्न

गुमला| नगरपालिका आम निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में आज मतदान दलों के गठन के लिए पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों का तृतीय (फाइनल) रेंडमाइजेशन संपन्न कराया गया। यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक, नगर परिषद क्षेत्र गुमला, कमला कांत गुप्ता, तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित की उपस्थिति में संपन्न कराई गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। तृतीय रेंडमाइजेशन के उपरांत सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए अंतिम रूप से चिन्हित कर दिया गया है। इसके साथ ही कार्मिक प्रबंधन, सामग्री वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीडीसी दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *