नगर निगम का अगले वर्ष का 2760 करोड़ का बजट:25% सैलेरी-भत्तों पर खर्च, नई सड़कों के लिए 130 करोड़ का प्रावधान; मंजूरी के लिए सरकार को भेजेंगे

नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज को मर्ज करते हुए जयपुर नगर निगम बनाया गया है। नगर निगम के इस बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने और प्रशासक की नियुक्ति होने के बाद निगम प्रशासन ने अब आगामी वित्तवर्ष का पहला बजट तैयार किया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निगम अधिकारियों ने 2760.85 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। यह मौजूदा वित्तवर्ष के बजट से करीब 14 फीसदी ज्यादा है। मौजूदा वर्ष में नगर निगम का 2423.49 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान है। प्रस्तावित बजट की कुल राशि का 25 फीसदी से ज्यादा निगम कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलेरी पर खर्च होगा। इसके लिए करीब 700 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं शहर में नई सड़कें बनाने के लिए 130 करोड़, नई सीवर लाइन बिछाने और मौजूदा लाइनों की मरम्मत के लिए 145 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक बजट प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसे जल्द मंजूरी के लिए सरकार को भिजवाया जाएगा। सफाई व्यवस्था पर 728 करोड़ रुपए का प्रावधान
नगर निगम जयपुर का सबसे प्रमुख काम शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखना होता है। इस काम के लिए नगर निगम प्रशासन ने अगले साल करीब 728 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया है। हालांकि इसमें नगर निगम के स्थायी सफाई कर्मचारियों की सैलेरी भी शामिल है। इन मदों में इतना खर्च करेंगे बजट सरकार से टैक्स के मिलेंगे 800 करोड़ रुपए
अगले वित्त वर्ष में नगर निगम को सबसे ज्यादा रेवेन्यू राज्य सरकार से चूंगीकर के पेटे मिलेगा। ये राशि लगभग 800 करोड़ रुपए होगी। वहीं यूडीटैक्स से 185 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलने का लक्ष्य है। इनके अलावा 266.93 करोड़ रुपए हुडको से लोन लेकर जुटाने का प्रावधान बजट में रखा है। निगम की ऐसे भी होगी आय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *