जोधपुर में नगर निगम की ओर से आज निगम का बजट पेश किया जाएगा। चुनाव नहीं होने के चलते निगम की प्रशंसक और संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह बजट पेश करेगी। आज सुबह प्रतिभा सिंह निगम में अपने चेंबर पहुंची। यहां पर अधिकारियों के साथ मीटिंग ली और बजट को लेकर चर्चा शुरू की। बता दे कि बजट को हर बार महापौर और पार्षदों की मौजूदगी में पेश किया जाता है, लेकिन इस बार चुनाव नहीं होने और निगम पार्षदों का कार्यकाल पूरा होने के चलते प्रशासक नियुक्त किया गया है। ऐसे में इस बजट को प्रशासक प्रतिभा सिंह पेश कर रही है। बजट में शहर के ड्रेनेज सिस्टम और सफाई व्यवस्था को लेकर सुधार की उम्मीद जगी है। इसके अलावा निगम की आय बढ़ाने को लेकर भी फोकस किया जाएगा। बैठक में निगम आयुक्त सिद्धार्थ भी मौजूद है।


