अमृतसर| नगर निगम कॉलोनी गुरुवाली गेट से पिछले करीब 15 वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इस सेवा कार्य को नरेंद्र शर्मा और उनके बेटे गौतम द्वारा लगातार जारी रखा गया है। इसी के तहत अमृतसर से भक्तों को वृंदावन, खाटू श्याम, सालासर, चिंतपूर्णी माता और अमरनाथ यात्रा के लिए लेकर जाते हैं। यात्रा के दौरान नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बालकृष्ण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। शर्मा द्वारा बस रवाना होने से पहले ड्राइवर को सम्मानित करते हैं और सभी यात्रियों को भोजन करवाया गया। इसके बाद नारियल फोड़कर विधिवत रूप से बस को रवाना किया गया। बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि उन्हें इस प्रकार की सेवा करने से आनंद और संतोष मिलता है।


