नगर निगम चुनाव के लिए 800 वाहनों की जरुरत, 16 से होगी धर-पकड़

रांची नगर निगम चुनाव में करीब 800 वाहनों की जरूरत होगी। रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 909 मतदान केंद्र हैं। इसके लिए करीब 650 छोटे-बड़े वाहनों की जरूरत है। वहीं, बुंडू नगर पंचायत के लिए 50 वाहनों की जरूरत होगी। इसके अलावा रिजर्व में 100 वाहनों को रखा जाएगा। चुनाव में कुल 350 बड़े वाहन लगेंगे। इसमें स्कूल बस और अन्य वाहन शामिल है। जबकि, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित शहर के अंदर पोलिंग पार्टी को भेजने के लिए छोटे वाहनों की जरूरत होगी। वाहनों की जरुरतों को पूरा करने के लिए प्रशासन की ओर से 16 से वाहनों की धड़-पकड़ शुरू की जाएगी। वाहनों को रखने और जब्ती सूची देने के लिए मोरहाबादी मैदान में तैयारी पूरी कर ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *