अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम की ओर से किए गए परिसीमन पर विरोध जताया है। शहर कांग्रेस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नियम विरुद्ध परिसीमन बताते हुए अनियमितताएं बताई है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से परिसीमन को वापस पुनः करवाने की मांग की है। कांग्रेस ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि वर्ष 2025 नगर निगम वार्डों का परिसीमन प्रस्तावित है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने शहर के 80 वार्डों का परिसीमन किया है। जिसमें नियम विरुद्ध जाकर अजमेर की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक व ऐतिहासिक दृष्टि को ध्यान में रखते हुए नहीं किया गया है। राजनीतिक भेंट चढ़ा नगर निगम परिसीमन जैन ने कहा कि अजमेर में नगर परिषद से लेकर नगर निगम बनने तक अभी हाल ही में नगर निगम का परिसीमन प्रथम बार किया जा रहा है। तकरीबन 40 वर्ष बाद नगर निगम की सीमाओं का विस्तार होने की संभावना राजनीतिक भेंट चढ़ गया है। जिसमें अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व में भी जिला निर्वाचन अधिकारी व नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमें मांग की गई थी कि अजमेर की महत्वपूर्ण संस्थाओं को नगर निगम सीमा में शामिल कर अजमेर के कद को बढ़ाया जाए। लेकिन उसके विपरीत नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा अनदेखी की गई जिसका परिणाम अजमेर की जनता पुनः 30-40 वर्ष तक भुगतने को तैयार रहे। पुनः परिसीमन करने की मांग जैन ने कहा कि वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक कमेटी का गठन किया है। जिसमें शहर के कई वार्डों से आपत्तियां प्राप्त हुई है, जो कि नियम अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा गलतियां की गई है। कमेटी ने जांच वह अध्ययन पाया कि नगर निगम द्वारा निगम के परिसीमन में व्याप्त भारी अनियमितताओं के चलते अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी इसको सिरे से नकारती है। कांग्रेस ने मांग की है कि परिसीमन में बहुत खामियां हैं। इसे पुन एक बार जांच कर सरकार के नियम अनुसार कार्य को किया जाए। जैन ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा परिसीमन के कार्रवाई को पटल पर लाने के लिए ना तो कोई ऐसी टीम गठित की गई जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सर्वे करके इस परिसीमन कार्य को अंजाम दिया है। बल्कि दफ्तर में एसी में बैठकर इसकी खानापूर्ति राजनीतिक दबाव में आकर की गई है। नियमों के अवहेलना की गई है, यह भी एक जांच का विषय है।


