नगर निगम भोपाल के कर्मचारियों की जोन-16 में बैठक:200 कर्मचारियों ने ली संघ की सदस्यता, अध्यक्ष को गिनाई समस्याएं

नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ चरणबद्ध सदस्यता अभियान चला रहा है। इसके तहत मंगलवार को जोन-16 के कर्मचारियों की बैठक गोविंदपुरा कचरा ट्रांसफर स्टेशन में आयोजित की गई। यहां 200 से अधिक कर्मचारियों ने संघ की सदस्यता ली और संघ के अध्यक्ष अरविंद वैद को समस्याएं सुनाईं। वैद ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। नगर निगम में सक्रिय रहे मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी संघ के कर्मचारियों ने यह संघ बनाया है। फिलहाल इसका सदस्यता अभियान चल रहा है, जिसमें नए सदस्य बनाने के साथ उनकी मांगों और समस्याओं पर भी बात की जा रही है। जोन-16 की बैठक में अकलेश माथुर को संघ का जोन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे जोन के कर्मचारियों से सतत संपर्क में रहेंगे और उनकी मांगों एवं समस्याओं को संघ के अध्यक्ष अरविंद वैद के सामने रखेंगे। सदस्यता अभियान पूर्ण होने और समस्याओं एवं मांगों पर बात होने के बाद संघ एकजाई मांग पत्र तैयार करेगा। फिर नगर निगम के अधिकारियों के सामने मांगें रखी जाएंगी। जोन की बैठक में संघ के उपाध्यक्ष हामिद मोहम्मद खान एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *