नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ की जोन-18-19 में बैठक:300 कर्मचारियों ने सदस्यता ली, कहा-हर दम संघ का साथ देंगे

नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ की जोन स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है। शुक्रवार को जोन 18-19 के कर्मचारियों की बैठक गेहूंखेड़ा कोलार में आयोजित की गई, जिसमें 300 कर्मचारियों ने संघ की सदस्यता ली। उन्होंने हर दम संघ का साथ देने का वादा किया। यहां लखन लघड़ को जोन-18 और विक्रम मीना को जोन-19 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संघ के अध्यक्ष अरविंद वेद ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं एवं जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष हामिद मोहम्मद खान एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *