नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पार्षद शेख मुशीर:सड़क बनने की स्वीकृति नहीं मिलने तक हर दिन धरने पर बैठने का किया ऐलान

कांग्रेस पार्षद शेख मुशीर रायपुर नगर निगम में धरने पर बैठे हैं, पार्षद का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए सिर्फ 11 लाख रुपए की मंजूरी नहीं मिलने से नाराज़ शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड के कांग्रेस पार्षद शेख मुशीर ने नगर निगम मुख्यालय में गांधी जी की प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पार्षद शेख मुशीर का कहना है कि वे पिछले 11 महीनों से अपने वार्ड की सड़क के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए-दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद निगम प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। धरने पर बैठे पार्षद ने ऐलान किया है कि जब तक मौदहापारा के मुख्य मार्ग के डामरीकरण के लिए 11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत नहीं होती, तब तक वे रोज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध दर्ज कराते रहेंगे। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक सड़क का मामला नहीं, बल्कि वार्ड के हजारों लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा सवाल है। नेता प्रतिपक्ष का निगम पर हमला
धरने को समर्थन देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “11 लाख रुपए की मंजूरी के लिए एक पार्षद को 11 महीनों तक भटकाया जा रहा है। इससे साफ है कि रायपुर नगर निगम की हालत कितनी बदतर हो चुकी है। अगर इतनी छोटी राशि भी स्वीकृत नहीं हो पा रही, तो शहर के बड़े विकास कार्यों का क्या हाल होगा?”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *