नगर निगम हैरिटेज का पशु चिकित्सक 20 हजार लेते ट्रेप:पालतू जानवरों को नहीं पकड़ने की एवज में मांग रहा था डॉक्टर 40 हजार रुपए मासिक बंधी

जयपुर एसीबी की टीम ने आज नगर निगम हैरिटेज के पशु चिकित्सक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पशु चितित्सक परिवादी के जानवरों को नहीं पकड़ने की एवज में 40हजार रुपए मंथली मांग रहा था। पीड़ित ने इसे लेकर कई बाज निगम के अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसीबी मुख्यालय में इस की शिकायत दी तो एसीबी ने आज ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। डीजी एसीबी डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट को एक परिवादी ने शिकायत दी कि उसके पालतू गायों को नहीं पकड़ने और कार्यवाही नहीं करने की एवज में रणवीर सिंह पशु चिकित्सक, पशु प्रबंधन शाखा द्वारा मासिक बंधी के रूप में 40 हजार रुपए रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में ए.सी.बी. की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट, जयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। शिकायत का सत्यापन होने पर आज आरोपी रणवीर सिंह पशु चिकित्सक को परिवादी से 20 हजार रुपए रिश्वत के रूप में लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पशु चिकित्सक ने शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 20 हजार रुपए रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही हैं। आरोपी डॉक्टर के अन्य ठिकानों पर एसीबी की टीमें सर्च कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *