नगर पंचायत के एक वार्ड में सीधी टक्कर, चार में त्रिकोणीय और एक में प्रत्याशियों में चौतरफा मुकाबला

भास्कर न्यूज़| कोडरमा नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 अंतर्गत नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है और 15 वार्डो से वार्ड पार्षद के लिए कुल 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें 34 महिला प्रत्याशी अपने किस्मत को आजमा रही है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही चुनाव प्रचार तेज हो गया है। पुरुष प्रत्याशियों की तुलना में महिला प्रत्याशी अधिक है। महिला प्रत्याशी की संख्या 34 और पुरुष प्रत्याशी की संख्या 26 है। जबकि एक वार्ड पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नगर पंचायत के 15 वार्डों में एक वार्ड से वार्ड पार्षद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वार्ड नंबर 13 से एकमात्र प्रत्याशी नारायण यादव ने नामांकन पत्र भरा था। इस वार्ड से कोई और भी प्रत्याशी नामांकन पत्र नहीं भरने के कारण नारायण यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

दो सामान्य सीटों पर एक-एक महिला प्रत्याशी चुनाव में जिन सामान्य सीटों पर महिलाएं अपना भाग आजमा रही है, उनमें वार्ड नंबर 12 और वार्ड नंबर 14 शामिल है। जहां से एक-एक महिला उम्मीदवार अपना भाग आजमा रही है। इन वार्डो में क्रमशः 4 और 6 पुरुष उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 15 वार्डों में सात वार्ड ऐसे हैं जहां से पांच व पांच से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें वार्ड नंबर 1 से 5 , वार्ड नंबर 2 से 5 , वार्ड नंबर 6 से 6, वार्ड नंबर 9 से 6, वार्ड नंबर 12 से 5 और वार्ड नंबर 15 से 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इधर, उम्मीदवार द्वारा चुनाव जीतने के लिए हर तरह के लुभाने वादों से मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का सिलसिला जारी हैं। मात्र एक वार्ड ऐसा हैं जहां एक दूसरे से सीधा मुकाबला है। जिसमें वार्ड नंबर 10 में मात्र दो उम्मीदवार ही चुनाव लड़ रहे हैं। यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित है। पुरुष से 139 महिला वोटर अधिक 15 वार्डों में मतदान के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं। जहां 22,233 महिला व पुरुष मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11,047 और महिला मतदाताओं की संख्या 11,186 है। इस प्रकार 139 महिला मतदाता पुरुष की तुलना में अधिक है। 4 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला 15 वार्डों में 4 वार्ड ऐसे हैं, जहां त्रिकोणीय मुकाबला है। इन वार्डो में वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 11 शामिल है। इन सभी वार्डों में मात्र तीन-तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यह सभी वार्ड महिला के लिए आरक्षित है। 15 वार्ड में से मात्र एक वार्ड में 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वार्ड प्रत्याशी महिला पुरुष 1 5 0 5 2 5 5 0 3 3 3 0 4 3 3 0 5 4 0 4 6 6 6 0 7 3 3 0 8 3 2 1 9 6 0 6 10 2 2 0 11 3 3 0 12 5 1 4 13 – – – 14 7 1 6 15 5 5 0

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *