नगर परिषद चुनाव पर भाजपाइयों ने की चर्चा

रामगढ़ | नगर परिषद चुनाव को लेकर मंगलवार को सांसद कार्यालय में भाजपा की बैठक हुई। बैठक में नगर परिषद चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत और सह प्रभारी अमरनाथ चौधरी ने चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। चुनाव को लेकर चुनाव संयोजक रंजीत पांडे, सह संयोजक आनंद बेदिया, जगेश्वर प्रजापति, सुनील साहू को बनाया गया। वहीं सभी विभागों के प्रबंधन समिति के अलावा नगर परिषद को 12 शक्ति केंद्रों में बांटा गया। शक्ति केंद्र के लिए जगेश्वर प्रजापति, विनोद मिश्रा, संतोष शर्मा, मनोज गिरी, पवन रवानी, राजू चतुर्वेदी, संजय साहा, आनंद बेदिय, कमलेश बेदिया, संतराज पासवान, विजय जायसवाल, पुरुषोत्तम पांडेय, राम प्रसाद मलिक, कुश श्रीवास्तव, राजीव रंजन प्रसाद, जगनारायण सिंह, बिट्टू महतो, वारिस खान रणधीर गुप्ता, शिवकुमार महतो, रूपा देवी, मनोज सिंह, दिलीप सिह, विरेंद्र महली, सरदार अनमोल सिंह और प्रवीण सोनू को बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *