नगर परिषद ने शहर में 12 स्थानों पर टैक्सी के लिए स्टैंड चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाए

भास्कर न्यूज | बालोतरा शहर में यातायात सुव्यवस्था व सार्वजनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की ओर से 12 उपयुक्त स्थलों को टैक्सी स्टैंड के रूप में चिन्हित किया गया है। यह निर्णय कलेक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देशानुसार गठित समिति की अनुशंसा के बाद लिया गया। नगर परिषद आयुक्त आरके मेहता ने बताया कि सड़क की चौड़ाई, आसपास के व्यावसायिक सार्वजनिक स्थानों की उपलब्धता व सुरक्षा पहलुओं का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानों का चयन किया। चयनित स्थलों पर नगर परिषद की ओर से साइन बोर्ड लगाए गए है, ताकि निर्धारित स्थानों पर ही टैक्सियों का संचालन सुनिश्चित हो सके। सफाई निरीक्षक नाथाराम कलबी ने बताया कि नया बस स्टैंड परिसर, जोधपुर रोड भारत पेट्रोल पंप के सामने, सिटी स्क्वायर होटल के सामने, दूध डेयरी की दीवार के पास, छत्रियों का मोर्चा नदी किनारे, रोडवेज डिपो के सामने छत्रियों का मोर्चा, खेड़ रोड हॉस्पिटल मोड़ के सामने, खेड़ रोड गोगाजी मंदिर के सामने, लोडिंग टैक्सी, 1 नंबर पुलिया के पास, बिजली घर के पास, 2 नंबर पुलिया से वंदे पार्क दीवार सहारे, डाक बंगला के पास समदड़ी रोड, राजाराम छात्रावास के सामने टैक्सी खड़ी किए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आमजन व वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निर्धारित टैक्सी स्टैंड का ही उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *