नगर परिषद ने सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण:अवैध निर्माण को ध्वस्त किया, प्रताप नगर में भूखंड पर की कार्रवाई

नगर परिषद ने शहर के प्रताप नगर क्षेत्र में स्थित भूखंड पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। परिषद ने इस भूखंड पर अवैध निर्माण करने वालों को पहले तीन बार नोटिस जारी किया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर निर्माण हटा दिया गया। नगर परिषद के लेखा अधिकारी जयप्रकाश लामोरिया ने बताया कि यह भूखंड नगर परिषद द्वारा नीलामी में संतोष ढाका को आवंटित किया गया था, लेकिन इस पर दिलीप कृष्णिया द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था। नगर परिषद ने इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन संबंधित पक्ष की ओर से उचित जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद परिषद ने कानूनन कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया। तीन बार नोटिस के बावजूद नहीं मिला संतोषजनक जवाब नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों को तीन बार नोटिस भेजकर उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर परिषद शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और भविष्य में भी ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाएंगे। झुंझुनूं नगर परिषद की सख्त चेतावनी नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि झुंझुनूं शहर में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नगर परिषद की अनुमति के बिना निर्माण कार्य करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिषद ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *