नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए मतदाता पर्ची का घर-घर वितरण जारी

गुमला|नगर पालिका आम निर्वाचन के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मतदाता पर्ची का घर-घर वितरण कार्य जारी है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं के घरों तक पहुंचकर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। इस पर्ची के माध्यम से मतदाताओं को उनके वार्ड संख्या, क्रमांक संख्या एवं संबंधित मतदान केंद्र (बूथ) की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सकेगी।जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक मतदाता को मतदान से पूर्व अपने मतदान केंद्र एवं आवश्यक विवरण की जानकारी सुलभ रूप से उपलब्ध हो, ताकि मतदान दिवस के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता पर्ची प्राप्त करने के पश्चात उसमें अंकित विवरण का अवलोकन करें तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित बीएलओ या निर्वाचक निबंधन कार्यालय से संपर्क करें। नगर पालिका आम निर्वाचन के अंतर्गत प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।सभी नागरिकों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें एवं निर्धारित तिथि को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदाता परिचय-पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी राज्य निर्वाचन आयोग के परिप्रेक्ष्य में नगर निकाय चुनाव हेतु मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की दशा में ई-मतदाता परिचय पत्र आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.g ov.in/k से डाउनलोड किया जा सकता है, जिसे लेकर मतदान किये जाने की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त 12 प्रकार के वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से भी मतदाता अपने मत का उपयोग कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *