कांकेर नगर पालिका में आज उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। भाजपा के उत्तम यादव और कांग्रेस के आनंद चौरसिया के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले। मतदान में भाजपा के दो पार्षदों ने दोनों प्रत्याशियों को वोट देकर अपने वोट खराब कर दिए। बराबरी की स्थिति में प्रशासन ने लॉटरी सिस्टम अपनाया। भाग्य ने भाजपा का साथ दिया और उत्तम यादव उपाध्यक्ष बन गए। परिणाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। क्रॉस वोटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई यह पहली बार नहीं है जब भाजपा में क्रॉस वोटिंग हुई है। इससे पहले 5 जनवरी 2020 को भी दो पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि क्रॉस वोटिंग करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि वे अध्यक्ष अरुण कौशिक के साथ मिलकर कांकेर के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर को नया रूप देने के लिए सभी पार्षद और कार्यकर्ता मिलकर वार्डों की समस्याओं का समाधान करेंगे।


