नगर पालिका नहीं मावली को पंचायत का दर्जा दिया जाए:मावली कस्बे में ग्रामीणों की बैठक, बोले जल्दबाजी का निर्णय, जनता पंचायत ही चाहती

उदयपुर जिले के मावली कस्बे को नगर पालिका से वापस ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर शुरू किए आंदोलन के क्रम आज शाम को मावली में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने नगर पालिका को लेकर विरोध में अपने तर्क रखे और ग्राम पंचायत ही बनाने की बात पर आंदोलन को लेकर चर्चा की गई।
आज शाम को कस्बे के निमड़िया बावजी स्थानक पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने नगर पालिका से होने वाले नुकसान गिनाते हुए नगर पालिका निरस्त करने की मांग उठाते हुए जन आंदोलन की तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार की। जोर दिया गया कि सबसे पहले क्षेत्र की जनता को नगर पालिका बनने के बाद कस्बे और जनता को होने वाले नुकसान बताते हुए उनको आंदोलन से जोड़ने की बात कहीं। तय किया गया कि आगामी शनिवार वृहद स्तर पर बैठक आयोजित कर इस संबंध में ज्ञापन देने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में बताया कि बिना किसी तथ्यों एवं जानकारी के प्रदेश में कई ग्राम पंचायत को नगर पालिका बनाया गया था उसी के तहत मावली को नगर पालिका बनाने की 17 जुलाई 2023 को अधिसूचना जारी की थी। सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति भी नहीं की थी। अभी वर्तमान में चार कर्मचारी कार्यरत हैं ऐसे में कैसे काम होगा। बैठक में भगवतीलाल खटवड़, ओम प्रकाश जाट, धीरज भट्ट, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर,जय प्रकाश बोकड़िया, नवीन विजयवर्गीय, निर्मल लोढ़ा, पूरण सिंह राव, ऋषि खत्री, रवि सुथार, सिराज मोहम्मद, अतीक मोहम्मद, दिनेश वीरवाल, रमेश जाट, राजेंद्र त्रिपाठी, विनोद रेगर सहित कई लोग मौजूद थे। इनपुट: ओमप्रकाश स्वर्णकार, मावली

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *