भाजपा संगठन चुनाव प्रक्रिया के चलते बुधवार को जिले के सभी भाजपा मंडलों में नियुक्त किए गए मंडल चुनाव अधिकारियों द्वारा बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी की गई। रायसेन नगर मंडल अध्यक्ष के लिए जिला भाजपा कार्यालय में नगर मंडल चुनाव अधिकारी भाजपा नेता जोधा सिंह अटवाल ने बूथ अध्यक्षों से एक-एक कर उनकी पसंद को जाना। नगर मंडल चुनाव अधिकारी अटवाल ने बताया कि रायसेन नगर मंडल के लिए 46 बूथ अध्यक्षों में से 41 बूथ अध्यक्षों ने अपना मत दिया है। तीन बूथ अध्यक्षों ने फोन के जरिए अपनी पसंद बताई। इसके अलावा दो बूथ अध्यक्ष अभिमत देने के लिए शामिल नहीं हो सके। नगर मंडल अध्यक्ष के लिए की गई रायशुमारी में नगर के बूथ अध्यक्षों ने अपनी पसंद चुनाव अधिकारी को बत दिया है। आए हुए नामों को चुनाव अधिकारी बंद लिफाफे में जिला चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।


